Tuesday, April 21News That Matters

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाकर इस राज्य को आगे बढ़ाने का कार्य किया है : धामी  

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाकर इस राज्य को आगे बढ़ाने का कार्य किया है : धामी

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुंबई, महाराष्ट्र में नालासोपारा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री राजन नाइक एंव वसई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी स्नेहा दुबे के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि *पहाड़ की संस्कृति में अपनत्व की भावना होती है। वही भावना हमें जोड़ कर रखती है।* उन्होंने कहा निश्चित ही उत्तराखंड की देवतुल्य जनता का आशीर्वाद भाजपा प्रत्याशी को ही मिलेगा। मुख्यमंत्री ने जनता से नालासोपारा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजन नाइक और मुंबई वसई से भाजपा प्रत्याशी स्नेहा दुबे को भारी मतों से विजय बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। आज भारत दुनिया को दिशा देने वाला भारत बन रहा है। पहले की सरकारें भ्रष्टाचार में डूबे रहती थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाकर इस राज्य को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। मुंबई में चारों ओर भूमिगत ट्रेनों का विस्तार किया जा रहा है। मुम्बई से लालकुआं के लिए ट्रेन चालू हो गई है। मुंबई से कोटद्वार के लिए भी ट्रेन चलाई जाएगी। उन्होंने कहा जनता अपने आशीर्वाद से नालासोपारा और वसई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशीयों को विजयी बनाकर विधानसभा में भेजेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और महाअघाड़ी गैंग के लोग लगातार महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। विपक्षी दलों में महिला विरोधी नीति साफ नज़र आती है। कांग्रेस ने हमेशा सनातन का विरोध किया है। इन्होंने सनातन को डेंगू और बीमारी तक बताया है। जिस राम मंदिर के लिए हमने रात दिन संघर्ष किया, उसका कांग्रेस ने मजाक उड़ाया। शिवसेना के संस्थापक स्व. बाला साहब ठाकरे जी ने राम मंदिर निर्माण के आंदोलन में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लिया। लेकिन उनके पुत्रों ने उनसे साथ हाथ मिलाया जो हमेशा राम मंदिर के विरोध में रहे। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य सरकार ने प्रवासी सम्मेलन का आयोजन किया। आज उत्तराखंड निरंतर आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र पटेल, नालासोपारा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री राजन नाइक, मुंबई वसई से भाजपा प्रत्याशी स्नेहा दुबे, भाजपा नेता अमरजीत मिश्रा, श्री विनय रौहेला, श्री महेंद्र सिंह गुसाईं एंव अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *