डीएम सविन बंसल के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों को डीआईसीसी, सीसीटीवी, डेटा सेंटर व ‘दून-1’ एप के उपयोग का प्रशिक्षण
डीएम सविन बंसल के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों को डीआईसीसी, सीसीटीवी, डेटा सेंटर व ‘दून-1’ एप के उपयोग का प्रशिक्षण
मुख्य कार्यकारी अधिकारी/जिलाधिकारी सविन बंसल के दिशा निर्देशन में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा दून इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर (डीआईसीसी) “सदैव दून” के अंतर्गत विकसित सॉफ्टवेयर मॉड्यूल्स एवं स्मार्ट समाधानों के प्रभावी उपयोग हेतु सोमवार को परेड ग्राउंड स्थित दून लाइब्रेरी सभागार में एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी, देहरादून तीर्थपाल सिंह ने की। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान बताया गया कि डीआईसीसी “सदैव दून” स्मार्ट सिटी की प्रमुख परियोजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य केवल तकनीकी अवसंरचना स्थापित कर...
