भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कांग्रेस को आज के फ्लॉप शो से सबक लेकर झूठ और भ्रम की राजनीति छोड़ सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कांग्रेस को आज के फ्लॉप शो से सबक लेकर झूठ और भ्रम की राजनीति छोड़ सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए
देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस की रैली को भाड़े और मुस्लिम यूनिवर्सिटी समर्थको का जमावड़ा बताते हुए फ्लॉप शो करार दिया है।
भट्ट ने कहा कि कांग्रेसी रैली पूर्व मे घोषित मुद्दों से अलग ही नजर आयी। रैली मे मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नारों की गूंज सुनाई दी। उन्होंने कहा कि एक और कांग्रेस लगातार डेमोग्राफी चेंज और धौलास सहित प्रदेश भर मे अवैध अतिक्रमण को लेकर हमलावर है तो वहीं रैली मे इसकी स्पष्ट झलक दिखायी दी। उन्होंने प्रदर्शन को झूठ और भ्रम फैलाने की एक और असफल कोशिश बताया है।
उन्होंने कहा कि आज के प्रदर्शन में जनता की अनुपस्थिति बताती है कि राज्य विकास मार्ग पर बहुत आगे बढ़ गया है और कांग्रेस खुद अभी भ...
