मुख्यमंत्री धामी के साथ जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और भाजपा पदाधिकारी भी ‘एकता पदयात्रा’ में रहे शामिल
मुख्यमंत्री धामी के साथ जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और भाजपा पदाधिकारी भी ‘एकता पदयात्रा’ में रहे शामिल
मुख्यमंत्री धामी की टनकपुर में ‘एकता पदयात्रा’, युवाओं को स्वदेशी व नशा मुक्त भारत के लिए किया प्रेरित
राष्ट्र की एकता और अखंडता के संदेश के साथ मुख्यमंत्री धामी टनकपुर में ‘एकता पदयात्रा’ में हुए शामिल
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय चंपावत भ्रमण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को टनकपुर पहुँचे। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘एकता पदयात्रा’ में प्रतिभाग किया।
यह पदयात्रा डिग्री कॉलेज टनकपुर से प्रारंभ होकर गांधी मैदान तक सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री ने पैदल चलकर जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वावलंबन का संदेश दिया।
&nb...
