उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि बोर्ड बैठक में ईको-रिजॉर्ट, होटल, व्यावसायिक निर्माण और आवासीय प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, जिससे पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि बोर्ड बैठक में ईको-रिजॉर्ट, होटल, व्यावसायिक निर्माण और आवासीय प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, जिससे पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
देहरादून शहर के सुनियोजित विकास, पर्यावरण संतुलन और आधुनिक सुविधाओं को नई रफ्तार देने के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 113वीं बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। आयुक्त गढ़वाल मंडल एवं प्राधिकरण अध्यक्ष विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 968 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही आम जनता से जुड़े आवासीय, व्यावसायिक और पर्यटन संबंधी प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे शहर के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। बैठक की शुरुआत उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा अध्यक्ष और सदस्यों...