सीडीओ के निर्देश पर समाज कल्याण अधिकारी ने किया इमीडिएट एक्शन, स्वीकृत की वृद्धापेंशन
सीडीओ के निर्देश पर समाज कल्याण अधिकारी ने किया इमीडिएट एक्शन, स्वीकृत की वृद्धापेंशन
*देहरादून, 26 मई, 2025 (सू.वि.)*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘सेवा और सुशासन’ के संकल्प के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनसंवाद (जनता दरबार) में सोमवार को एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला अपनी पीड़ा लेकर पहुँचीं। वृद्धा ने बताया कि उनके पति का देहांत तीन वर्ष पूर्व हो चुका है और उसके बाद उनके बच्चों ने भी उन्हें घर से अलग कर दिया। आर्थिक तंगी में एकाकी जीवन जी रही महिला को किसी ने सरकार द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी। इस पर उन्होंने एक व्यक्ति की सहायता से जिले में लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से मुख्यमंत्री जनसंवाद के तहत जिले में आयोजित होने वाले जनता दरबार में अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि यह पहली बार था जब वह किसी सर...
