सीएम धामी ने 1 जनवरी 2025 से 55% और 1 जुलाई 2025 से 58% महंगाई भत्ता लागू करने की अनुमति दी
सीएम धामी ने 1 जनवरी 2025 से 55% और 1 जुलाई 2025 से 58% महंगाई भत्ता लागू करने की अनुमति दी
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के अन्तर्गत रोडी बेलवाला क्षेत्र पुनरूद्धार विकास कार्य हेतु ₹ 59.11 करोड की योजना का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा गैरसैण (चमोली) विधानसभा परिसर, भराडीसैंण में सम्पूर्ण चाहरदीवारी एवं मुख्य गेट के निर्माण कार्य हेतु वास्तविक लागत ₹ 9.87 करोड के सापेक्ष द्वितीय किश्त के रूप में 40 प्रतिशत अर्थात् ₹ 3.95 करोड की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत राज्य को पूंजीगत निवेश हेतु विशेष सहायता योजना के अन्तर्गत मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, देहरादून एवं जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नैनीताल की 09 योजनाओं हेतु आवास वि...
