चंपावत को मिला विकास का तोहफ़ा, सीएम धामी ने ₹8810.90 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
चंपावत को मिला विकास का तोहफ़ा, सीएम धामी ने ₹8810.90 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को टनकपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025’ के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित “सहकारिता मेला” का विधिवत शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान, टनकपुर में फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया और विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “सहकारिता आंदोलन राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, जिससे किसान, युवा और महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकते हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सहकारिता की भावना को ग्राम्य जीवन से लेकर शहरी समा...
