शिक्षा विभाग के प्रतिनियुक्ति पर गये कार्मिकों की होगी वापसी डाॅ. धन सिंह रावत
शिक्षा विभाग के प्रतिनियुक्ति पर गये कार्मिकों की होगी वापसी डाॅ. धन सिंह रावत
विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों, विभागीय कार्यालयों व अन्य विभागों में लम्बे समय से सम्बद्ध व प्रतिनियुक्ति पर गये शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कार्मिकों को मूल तैनाती स्थल पर भेजा जायेगा। प्रदेशभर के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों की सूची एक सप्ताह के भीतर शिक्षा महानिदेशक को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग में मानव संसाधनों के प्रभावी उपयोग एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिये बड़ा कदम उठाया है। डाॅ. रावत ने लम्बे समय से विभिन्न स्कूलों, विभागीय कार्यालयों एवं अन्यत्र विभागों में सम्बद्ध अथवा प्रतिनियुक्ति पर गये शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कार्मिकों का ब्यौरा तलब किया है। जिसमें कार्मिक का नाम, पद, मूल तैनाती स्थल...
