शर्तों का परिपालन न किये जाने पर अनुमति निरस्त करने की दी चेतावनी।
शर्तों का परिपालन न किये जाने पर अनुमति निरस्त करने की दी चेतावनी।
देहरादून दिनांक 29 दिसम्बर 2024(जि.सू.का),
देहरादून शहर में विद्युत लाइन की भूमिगत एवं सीवर लाईन आदि के कार्य में संबंधित संस्थान द्वारा संपादित कार्य में लापरवाही बरतने, जिससे लोगों के आवागमन में हो रही असुविधा को लेकर आ रही शिकायत पर, जिलाधिकारी सविन बंसल ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उपजिलाधिकारी सदर को संयुक्त निरीक्षण कर कार्रवाई करते हुए सड़क को सुगम बनाने के निर्देश दिए।
शहर में ए०डी०बी० द्वारा वित्त पोषित योजना Uttarakhand Climate Resilient Power Sysytem Development Project (UCRPSDP) के अन्तर्गत देहरादून शहर के मुख्य मार्गों के उपरगामी विद्युत लाईनों को भूमिगत करने हेतु परियोजना समन्वय समिति, जनपद-देहरादून द्वारा अधीक्षण अभियन्ता (ए०डी०बी०) (लॉट2), उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड क...
