विकासनगर में शीघ्र ही भूमि का चयन कर सैनिक विश्राम गृह, ई.सी.एच. का निर्माण भी किया जाएगा।
विकासनगर में शीघ्र ही भूमि का चयन कर सैनिक विश्राम गृह, ई.सी.एच. का निर्माण भी किया जाएगा।
विकासनगर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज गुरुवार को विकासनगर पहुंचकर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हरबर्टपुर का उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लगभग एक वर्ष पूर्व उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विकासनगर क्षेत्र में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोलने की घोषणा की गई थी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धामी सरकार में विकास कार्यों की तेज गति के कारण ही है, कि आज यह सैनिक कल्याण कार्यालय हरबर्टपुर का उद्घाटन प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस सैनिक कल्याण कार्यालय के उद्घाटन से सहसपुर ब्लॉक, विकासनगर...
