विकासनगर चिकित्साल के आक्सीजन प्लांट तथा प्रेमनगर चिकित्सालय के बच्चों के आईसीयू को संचालित करने हेतु मानव संसाधन बढाने तथा धन मौके पर ही किया स्वीकृत।
विकासनगर चिकित्साल के आक्सीजन प्लांट तथा प्रेमनगर चिकित्सालय के बच्चों के आईसीयू को संचालित करने हेतु मानव संसाधन बढाने तथा धन मौके पर ही किया स्वीकृत।
2024, (जि.सू.का) जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में देर शाम जनपद के सभी उप जिला चिकित्सालयों की एक साथ प्रबन्धन समिति की बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने चकित्सालयों के सभी प्रस्ताव स्वीकृत करते हुए कहा कि आप चिकित्सालयों में सुविधा बढाएं जनमानस के प्रति कमिटमेंट बढाएं।
जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि सरकारी चिकित्सालयों को रेफलर सेन्टर बनाकर मजाक न बनाए सभी लोग निजी चिकित्सालयों का खर्चा वहन नही कर सकते हैं। सरकारी चिकित्सालयों में सुविधा बढाए जाने हेतु सरकार निरंतर प्रयासरत है, लगभग सभी चिकित्सालयों में पूर्ण स्टॉफ भी है, चिकित्सकों एवं चिकित्सा स्टॉफ के सहयोग से हम आदर्श व्यवस्था बना सकते हैं, यह सेवा के साथ...