मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में विकास, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए सिंचाई, सड़क, वन एवं संचार परियोजनाओं पर ₹160.54 करोड़ के प्रस्तावों को हरी झंडी दी
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में विकास, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए सिंचाई, सड़क, वन एवं संचार परियोजनाओं पर ₹160.54 करोड़ के प्रस्तावों को हरी झंडी दी
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न जनपदों की सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों के चौडीकरण एवं मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के प्रयासों में तेजी लाए जाने के साथ ही आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जनपदों में संचार सुविधाओं के विकास आदि के लिए कुल 160.54 करोड का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड वित्त पोषण से सम्बन्धित विभिन्न जनपदों के अन्तर्गत सिंचाई विभाग की विभिन्न 16 योजनाओं की लागत ₹ 53.68 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा जनपद उधम सिंह नगर की किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगला-किच्छा मोटर मार्ग (र...
