राजकुमार ठुकराल ने बताया कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री सीएम धामी को देखते हुए हम दोनों भाइयों ने अपना नामांकन वापस लिया है.
राजकुमार ठुकराल ने बताया कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री सीएम धामी को देखते हुए हम दोनों भाइयों ने अपना नामांकन वापस लिया है.
सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व उनके भाई संजय ठुकराल ने रुद्रपुर नगर निगम के मेयर पद से अपना नामांकन वापस ले लिया है. राजकुमार ठुकराल ने बताया कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री सीएम धामी को देखते हुए हम दोनों भाइयों ने अपना नामांकन वापस लिया है.
बता दें कि राजकुमार ठुकराल बीजेपी के पूर्व विधायक रहे है. लेकिन साल 2022 के विधानसभा चुनाव में जब बीजेपी ने राजकुमार ठुकराल को टिकट नहीं दिया तो राजकुमार ठुकराल बागी हो गए थे और उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में ताल ठोकी की थी. इसके बाद बीजेपी ने राजकुमार ठुकराल को पार्टी से निष्कासित भी कर दिया था
वहीं अब नगर निकाय चुनाव से पहले राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में जा...
