मोदी–धामी तालमेल बना विकास का इंजन: निर्णय क्षमता और परिणामों ने गढ़ी नई छवि
मोदी–धामी तालमेल बना विकास का इंजन: निर्णय क्षमता और परिणामों ने गढ़ी नई छवि
उत्तराखंड की समकालीन राजनीति में यदि किसी नेतृत्व ने स्वयं को विकास की केंद्रीय धुरी के रूप में स्थापित किया है, तो वह हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी..... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी सशक्त केमिस्ट्री केवल राजनीतिक समीकरण नहीं, बल्कि परिणाम देने वाली साझेदारी के रूप में सामने आई है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि जब भी पुष्कर धामी के कदम दिल्ली के लिए बढ़ते हैं, उत्तराखंड के विकास की रफ्तार को मानो नए पंख मिल जाते हैं। चाहे प्रधानमंत्री से मुलाकात हो या किसी केंद्रीय मंत्री से संवाद, धामी के पास वह स्पष्ट दृष्टि और तैयारी होती है, जिससे वे उत्तराखंड के लिए संसाधनों के द्वार खोल लाते हैं।
बहुप्रतीक्षित लखवाड़ और सौंग परियोजनाओं को गति देना हो, वंदे भारत ट्रेन का ...
