मेक्सिको : विश्व संघ सम्मेलन 2023 के अंतिम दिवस कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कैनकुन की सबसे बड़ी मंडी का किया भ्रमण
मेक्सिको : विश्व संघ सम्मेलन 2023 के अंतिम दिवस कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कैनकुन की सबसे बड़ी मंडी का किया भ्रमण
मंत्री जोशी ने कोरेन, फ्रांस के कृषि मंत्री और पोलैंड और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधिमंडल से कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, फूलों की खेती के क्षेत्र में उत्तराखंड में निवेश के लिए अनुरोध किया
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तीन दिनों तक चले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में जो अनुभव साझा किए गए है, उनका लाभ देश एवं प्रदेश का अवश्य मिलेगा।
प्रदेश के कृषि मंत्री एवं कृषि विपणन बोर्ड के राष्ट्रीय संघ (कौसाम्ब) के अध्यक्ष गणेश जोशी ने मेक्सिको के कैनकुन में थोक बाजार के वैश्विक संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन 2023 के समापन दिवस पर वर्ल्ड यूनियन ऑफ हॉलसेल मार्केट (WUWM) सम्मलेन के सभी प्रतिनिधिमंडलों के साथ कैनकुन की सबसे बड़ी मंडी का दौरा किया। मंत्री ...
