मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सभी जिलों में तहसील दिवस को ‘प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान से जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सभी जिलों में तहसील दिवस को ‘प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान से जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में ‘‘प्रशासन गांव की ओर’’ अभियान संचालित किया जायेगा। इस अभियान के दौरान आम आदमी से जुडी योजनाओं का लाभ जन सामान्य तक उपलब्ध कराया जायेगा। इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी किये गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को प्रेषित पत्र में प्रदेश के जनपदों में तहसील दिवस के अवसर पर ‘‘प्रशासन गाँव की ओर अभियान’’ आरम्भ किये जाने के निर्देश दिये है।
मुख्य सचिव ने कहा है कि तहसील दिवस के अवसर पर क्षेत्र की आवश्यकता तथा इस क्षेत्र में आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं के...
