मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर एसटीएफ ने तोड़ी नकल नेटवर्क की कमर
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर एसटीएफ ने तोड़ी नकल नेटवर्क की कमर
देहरादून। उत्तराखण्ड में अब नकल माफियाओं के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लागू सख्त नकल विरोधी कानून के बाद से लगातार बड़े-बड़े गिरोहों के भांडे फूट रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखण्ड एसटीएफ ने एक बार फिर हाईटेक नकल गिरोह का पर्दाफाश कर साफ संदेश दे दिया है कि “भर्ती परीक्षाओं से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं।”
भारत सरकार द्वारा 13 फरवरी 2026 को आयोजित Staff Selection Commission (SSC) मल्टी टास्किंग (Non-Technical) स्टाफ एवं हवलदार भर्ती परीक्षा-2025 के दौरान देहरादून स्थित एक परीक्षा केंद्र पर आधुनिक तकनीक से नकल कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया।
सेफ्टी टैंक के नीचे छुपा था नकल का अड्डा
एसटीएफ उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्...
