मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में अवैध प्लॉटिंग से जुड़े विकास कार्यों को हटाया गया
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में अवैध प्लॉटिंग से जुड़े विकास कार्यों को हटाया गया
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग अभियान चलाया। संयुक्त सचिव प्रत्यूस सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में करीब 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया, जबकि मसूरी रोड स्थित एक अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।
एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने तपोवन एनक्लेव क्रॉस-11 रोड, देहरादून में गिरी द्वारा लगभग 20 से 25 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि संबंधित भूमि पर विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा था। जिस...
