मंत्री बोले – पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों को तय समय पर पूर्ण करें
पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ बरसात से क्षतिग्रस्त तथा बंद हुई सड़कों की समीक्षा करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में आपदा में क्षतिग्रस्त तथा बंद हुई सड़कों शीघ्रता से खोलने के दिए निर्देश
मंत्री बोले - पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों को तय समय पर पूर्ण करें
देहरादून, 14 अक्टूबर। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ विभागीय बैठक कर पीएमजीएसवाई के अंतर्गत प्रदेशभर बरसात से क्षतिग्रस्त तथा बंद हुई सड़कों की यथा स्थिति जानी और उन्हें शीघ्रता से खोलने के अधिकारियों को निर्देशित किया।
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सड़क मार्गों को खोलने के कार्य तेजी से किया जाए। बैठक के दौरान ग्राम्य विकास मंत्री गणेश ज...
