मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज जैंतनवाला क्षेत्र में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ₹17.47 लाख की लागत से निर्मित वीर स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय स्मृति पार्क के सौन्दर्यकरण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वीर स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय नव निर्मित मूर्ति का भी अनावरण कर उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जैंतनवाला में ₹26.99 लाख की लागत के इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा सडक निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय का जीवन देशभक्ति, शौर्य एवं कर्तव्यपरायणता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कह...
