बदरीनाथ मंदिर को भब्य रूप से फूलों से सजाया गया।
गढ़वाल स्काउट के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान से बंद हुए।
बदरीनाथ मंदिर को भब्य रूप से फूलों से सजाया गया।
सिंह द्वार परिसर में स्थानीय लोकनृत्य एव भजनों का आयोजन
साढे़ पांच हजार तीर्थयात्री कपाट बंद होने के अवसर पर मौजूद रहे।
बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय रहे मौजूद कहा ऐतिहासिक रही है इस बार बदरी- केदार यात्रा।
मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित सदस्य गण मौजूद रहे।
बदरीनाथ धाम:18 नवंबर। विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में आज शनिवार अपराह्न तीन बजकर तैतीस मिनट पर पूजा- अर्चना पश्चात कार्तिक शुक्ल षष्ठी श्रवण नक्षत्र में शीतकाल हेतु बंद हो गये है। कुछ दिन पहले हुई बर्फवारी के बाद कपाट बंद होने के दौरान आज मौसम साफ रहा दिन में धूप खिली...
