मुख्यमंत्री धामी की जनहितकारी नीतियों के तहत डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में कालसी शिविर में स्वास्थ्य, पेंशन, कृषि और प्रमाण पत्र सेवाएं उपलब्ध कराई गईं
मुख्यमंत्री धामी की जनहितकारी नीतियों के तहत डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में कालसी शिविर में स्वास्थ्य, पेंशन, कृषि और प्रमाण पत्र सेवाएं उपलब्ध कराई गईं
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड कालसी स्थित खेल मैदान, नराया में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता सिंह ने की। इस शिविर के माध्यम से कुल 514 ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएँ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित कुल 29 समस्याएँ प्रस्तुत कीं।
उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक तक सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्रशास...