सीएम धामी ने कहा—सहायता राशि मानव की कमी को तो नहीं भर सकती, पर परिवार को संबल अवश्य देती है
सीएम धामी ने कहा—सहायता राशि मानव की कमी को तो नहीं भर सकती, पर परिवार को संबल अवश्य देती है
उपनल के माध्यम से सेवारत तीन कार्मिकों की दुर्घटना में मुत्यु होने के उपरान्त उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में 50-50 लाख की सहायता राशि के चेक प्रदान किये। उपनल के माध्यम से विद्युत वितरण खण्ड, जसपुर में तैनात श्री बृजेश कुमार की जनवरी 2025, ब्रिडकुल देहरादून में तैनात श्री तसलीम की नवम्बर 2024 और विद्युत वितरण खण्ड हरिद्वार में तैनात श्री संजीव कुमार की फरवरी 2025 में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश पर उत्तराखण्ड के सरकारी, अर्द्धसरकारी और उपनल कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए को कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के तहत अनेक प्रकार की सुविधाएं और बीमा लाभ प्रदान करने के...
