राष्ट्रपति ज़ी 25 वर्षों में पर्यावरण, ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में राज्य द्वारा की गई प्रगति की सराहना की
राष्ट्रपति ज़ी 25 वर्षों में पर्यावरण, ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में राज्य द्वारा की गई प्रगति की सराहना की
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना, रजतोत्सव के अवसर पर आयोजित, उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया।
राष्ट्रपति ने इस ऐतिहासिक अवसर के लिए उत्तराखंड विधान सभा के पूर्व और वर्तमान सदस्यों तथा सभी राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में, यहां के जनमानस की आकांक्षा के अनुरूप, बेहतर प्रशासन और संतुलित विकास की दृष्टि से, नवंबर, 2000 में इस राज्य की स्थापना की गई। विगत पचीस वर्षों की यात्रा के दौरान उत्तराखंड के लोगों ने विकास के प्रभावशाली लक्ष्य हासिल किए हैं। पर्यावरण, ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य-सेवा और शिक्षा के क्षेत्रों म...
