सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने टीम को बधाई देते हुए इसे सामूहिक परिश्रम, निष्ठा और उच्च मनोबल का परिणाम बताया तथा टीम को भविष्य में भी इसी ऊर्जा व उत्साह से कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने टीम को बधाई देते हुए इसे सामूहिक परिश्रम, निष्ठा और उच्च मनोबल का परिणाम बताया तथा टीम को भविष्य में भी इसी ऊर्जा व उत्साह से कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
गाज़ियाबाद स्थित 8वीं बटालियन NDRF में आयोजित राष्ट्रीय CBRN (Chemical, Biological, Radiological & Nuclear) प्रतियोगिता में SDRF उत्तराखण्ड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय द्वारा टीम को ट्रॉफी एवं ₹75,000 की पुरस्कार धनराशि प्रदान की गई।
इससे पूर्व, पंजाब के लुधियाना में आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई SDRF टीम ने एक बार फिर अपने अनुशासन, दक्षता एवं समर्पण से उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया।
गौरतलब है कि इसी वर्ष माह मार्च में र...