मुख्यमंत्री धामी ने किया चेन्नई रोड शो में प्रतिभाग,निवेशकों को देहरादून में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित
मुख्यमंत्री धामी ने किया चेन्नई रोड शो में प्रतिभाग,निवेशकों को देहरादून में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित
चेन्नई मे बोले मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड और तमिल संगमम को आगे बढ़ाया जाएगा
उत्तराखण्ड में विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ फ़ूड प्रोसेसिंग, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे अनेकों क्षेत्रों में निवेश की अपार संम्भावनाएं: धामी
उत्तराखण्ड में आगामी दिसंबर माह में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर गुरुवार को चेन्नई में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान विभिन्न सेक्टर्स से जुड़े निवेशकों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री धामी के साथ चेन्नई रोड शो में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी शामिल हुए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चेन्नई में आयोजित रोड शो म...
