नाबालिक बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने किया पूरा अनावरण,घटना में शामिल 5 अभियुक्तो को लिया
नाबालिक बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने किया पूरा अनावरण,घटना में शामिल 5 अभियुक्तो को लिया हिरासत में
दिनांक 17/08/2024 को प्रतिभा जोशी, सदस्य बाल कल्याण समिति देहरादून द्वारा थाना पटेल नगर पर लिखित तहरीर दी गई की चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा दिनांक 12-13/08/2024 की देर रात्रि में आईएसबीटी से पंजाब निवासी एक नाबालिक युवती को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति देहरादून के समक्ष पेश किया गया था, जिसे उनके द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से राजकीय बालिका निकेतन में रखा गया था। बालिका की काउंसलिंग के दौरान उसके द्वारा बताया गया कि उसके साथ दिनाँक 12/08/2024 की रात्रि में आई0एस0बी0टी0 बस अड्डे में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा दुष्कर्म किया गया।
बाल कल्याण समिति द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर तत्काल थाना पटेल नगर पर मु०अ०सँ० - 517...
