बोले राजनाथ सिंह उत्तराखंड में पर्ची-खर्ची का खेल खत्म, नकल माफिया पर नकेल कसने वाला देश का सबसे सख्त कानून धामी लेकर आए
बोले राजनाथ सिंह उत्तराखंड में पर्ची-खर्ची का खेल खत्म, नकल माफिया पर नकेल कसने वाला देश का सबसे सख्त कानून धामी लेकर आए
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड की धामी सरकार की भर्ती व्यवस्था में किए गए सुधारों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अब पर्ची और खर्ची का खेल नहीं चलता, बल्कि युवाओं को उनकी योग्यता और मेहनत के आधार पर सरकारी नौकरी मिलने का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नकल माफिया पर नकेल कसने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आए हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि धामी सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में नकल और धांधली रोकने के लिए कठोर कानून लागू किया है। इस कानून के माध्यम से नकल कराने वालों, पेपर लीक करने वालों और भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त क...
