मुख्यमंत्री धामी ने कहा– शिक्षा और स्वास्थ्य हर व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता, नए वाहनों से सेवाओं में आएगा सुधार
मुख्यमंत्री धामी ने कहा– शिक्षा और स्वास्थ्य हर व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता, नए वाहनों से सेवाओं में आएगा सुधार
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बहल पेपर मिल द्वारा उपलब्ध कराए गए दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद की स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
मुख्यमंत्री ने टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाकर दोनों वाहनों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। इसमें से एक वाहन चिकित्सा विभाग को सौंपा गया है, जिससे आपातकालीन स्थितियों और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदूर क्षेत्रों तक आसान हो सकेगी। वहीं, दूसरा वाहन राजकीय इंटर कॉलेज, मंच के लिए आवंटित किया गया है, जो विद्यालय के शैक्षणिक कार्यों और छात्र-छात्राओं की आवश्यकताओं क...
