नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सीएम धामी की चुनावी जनसभा
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सीएम धामी की चुनावी जनसभा
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि उन्हें सरकार बदलनी है और यहां के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि जिस-जिस भी राज्य में जनता-जनार्दन ने डबल इंजन सरकार पर भरोसा जताया, वहां का तेजी से विकास हुआ है। हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि 11 साल तक अरविंद केजरीवाल ने झूठी घोषणाएं कर जनता को ठगने का काम किया है। आज भी दिल्ली में यमुना प्रदूषित है। चुनाव के समय ही केजरीवाल को यमुना की याद आती है...
