देहरादून में गोरखाली सुधार सभागार में हुआ भव्य कार्यक्रम, शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की शहादत को याद कर नम हुईं आँखें, स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों का हुआ सम्मान
देहरादून में गोरखाली सुधार सभागार में हुआ भव्य कार्यक्रम, शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की शहादत को याद कर नम हुईं आँखें, स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों का हुआ सम्मान
देहरादून, 25 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट गोरखाली सुधार सभागार में आज़ाद हिंद फौज के शहीद मेजर दुर्गा मल्ल को उनकी 81वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति एवं अन्य संगठनों द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सबसे पहले अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और प्रस्तुतियाँ दीं। साथ ही, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों एवं प्रमुख हस्तियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में...