मुख्यमंत्री धामी ने यह भी निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े
मुख्यमंत्री धामी ने यह भी निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड तथा हेलीपेड परिसर में जनप्रतिनिधियों और आमजन से भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए |
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न आने दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक असुविधा का सामन...