जिला प्रशासन की ओटीपी आधार पर होमडिलिविरी व्यवस्था से एजेंसियों से छंटी भीड़
जिला प्रशासन की ओटीपी आधार पर होमडिलिविरी व्यवस्था से एजेंसियों से छंटी भीड़
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन की क्यूआरटी टीम निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में आज नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी द्वारा हिमानी गैस एजेंसी, डालनवाला एवं आधुनिक गैस एजेंसी व अरिवन्द गैस एजेंसी बद्रीपुर का निरीक्षण करते हुए गैस आपूर्ति, वितरण स्टाॅक आदि का अवलेकन किया। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्टेªट एवं उप जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न होने यदि उनकी पूछताछ है तो उपभोक्ताओं से सौम्यता से समाधान किया जाए।
निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया, जिसमें समस्त व्यवस्थाएं सामान्य एवं संतोषजनक पाई ग...
