जनपद प्रभारियों को एडीजी का सख्त निर्देश – लंबित विवेचनाओं की व्यक्तिगत निगरानी कर निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें, ड्रग्स व साइकोट्रोपिक पदार्थों की रिकवरी बढ़ाकर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही को दें और अधिक गति

श्री वी0 मुरुगेशन अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गढ़वाल एवं कुमाऊँ रेंज सहित समस्त जनपदों के वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षकों के साथ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत वाणिज्यिक मात्रा से संबंधित लम्बित अभियोगों की जनपदवार विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक महोदय ने समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जनपद में लंबित विवेचनाओं की व्यक्तिगत निगरानी करें, प्रगति का परीक्षण सुनिश्चित करें तथा शेष कार्यवाही क...