गांव में सामाजिक पेंशन से शत प्रतिशत लोगों को कवर किया जाएगा
गैरसैंण ब्लाक का सारकोट गांव बनेगा मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम
जिलाधिकारी ने समस्त विभागों की बैठक लेते हुए दिए निर्देश
गांव में सामाजिक पेंशन से शत प्रतिशत लोगों को कवर किया जाएगा
गैरसैंण ब्लाक में सारकोट गांव को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सोमवार को समस्त विभागों की बैठक लेते हुए सारकोट गांव को आदर्श ग्राम बनाने हेतु सुनियोजित तरीके से विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी सारकोट गांव का विजिट करते हुए शीघ्र विभागीय कार्ययोजना बनाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में वैयक्तिक, सामाजिक, आर्थिक और मानव विकास के लिए योजनाएं तैयार की जाए। आदर्श ग्राम सारकोट में सभी बुनियादी सुविधाएं और सेवाओं के साथ सभी पात्र लोगों को सामाजिक...
