Haridwar पुलिस की अपील : धार्मिक स्थलों को स्टंट ज़ोन न बनाएं-ये सम्मान के स्थान हैं, गंगा के किनारे जिन स्थानों पर स्नान घाट बनाए गए हैं उन्हीं स्थानों पर स्नान करें, तमाशे/ सेल्फी या likes के लिए जान से न खेलें ज़िंदगी दोबारा नहीं मिलती
Haridwar पुलिस की अपील :
धार्मिक स्थलों को स्टंट ज़ोन न बनाएं-ये सम्मान के स्थान हैं, गंगा के किनारे जिन स्थानों पर स्नान घाट बनाए गए हैं उन्हीं स्थानों पर स्नान करें, तमाशे/ सेल्फी या likes के लिए जान से न खेलें ज़िंदगी दोबारा नहीं मिलती
हरिद्वारः गंगनहर में डूबने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने अब स्टंटबाजों पर सख्ती शुरू कर दी है। पुलों से गंगनहर में छलांग लगाने वाले युवकों को पकड़कर न केवल फटकार लगाई जा रही है। बल्कि उनसे लिखित माफीनामा भी मंगवाया जा रहा है। ज्वालापुर क्षेत्र में चलाए गए अभियान में पुलिस ने कई युवकों को दबोचा।सीओ ज्वालापुर अविनाश वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया। निर्देश थे कि गंगनहर में डूबने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जाए। इसी क्रम में ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिं...
