कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विधायक निधि से निर्मित गुरुद्वारे में 20किलोवाट के सोलर प्लांट का लोकार्पण 14 जनवरी को करेंगे
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विधायक निधि से निर्मित गुरुद्वारे में 20किलोवाट के सोलर प्लांट का लोकार्पण 14 जनवरी को करेंगे
देहरादून, 28 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट डाकरा गुरुद्वारा में वीर बाल दिवस के उपलक्ष में आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुद्वारा में मत्था टेक प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह और उनके साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह की वीरता और शौर्य को याद किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरु साहब के चारों शहजादों के बलिदान नमन करते हुए कहा कि इन वीरों की शहादत से हमें यह प्रेरणा मिलती है, कि चाहे कितना भी कष्ट का समय हो, चाहे परिस्थितियां कितनी भी विपरित हो, हमें देश और देशहित के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्...
