कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में कहा कि मसूरी विधानसभा के किसी भी वार्ड में क्षतिग्रस्त सड़कें अब और लम्बित न रहें, मरम्मत कार्य तुरंत शुरू किए जाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में कहा कि मसूरी विधानसभा के किसी भी वार्ड में क्षतिग्रस्त सड़कें अब और लम्बित न रहें, मरम्मत कार्य तुरंत शुरू किए जाएं
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में जल संस्थान, पेयजल निगम, लोक निर्माण विभाग व सिंचाई आदि विभागों के अधिकारियों के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं , पेयजल लाईनों, सड़क मार्गाें, पैदल मार्गोें, पुलिया आदि के निर्माण व सुदृढ़ीकरण कार्याें के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र मसूरी के क्षेत्र पंचायतों, ग्रामों व वार्डाें के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत लम्बित कार्याें के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों को अवगत कराया तथा लम्बित कार्याें को शीघ्र पूर्ण किये जाने की मांग की।
ब...