एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बड़ा बयान—प्राधिकरण क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण और प्लॉटिंग पर आगे भी जारी रहेगा सख्त अभियान
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बड़ा बयान—प्राधिकरण क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण और प्लॉटिंग पर आगे भी जारी रहेगा सख्त अभियान
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अनियोजित विकास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को लगभग 125 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण उपविधियों के तहत की गई इस कार्रवाई में अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लॉटिंग की सड़कों पर बुलडोजर चलाया गया। एमडीडीए द्वारा लगातार यह स्पष्ट किया जा रहा है कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण एवं प्लॉटिंग न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि इससे शहरी अव्यवस्था, पर्यावरणीय असंतुलन एवं भविष्य की विकास योजनाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई क...
