उत्तराखंड का विकास इसलिए संभव हो सका क्योंकि वहां डबल इंजन की सरकार है। दिल्ली में भी डबल इंजन सरकार बनेगी तो यहां भी विकास की रफ्तार बढ़ेगी:धामी
उत्तराखंड का विकास इसलिए संभव हो सका क्योंकि वहां डबल इंजन की सरकार है। दिल्ली में भी डबल इंजन सरकार बनेगी तो यहां भी विकास की रफ्तार बढ़ेगी:धामी
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली की लक्ष्मीनगर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री अभय वर्मा जी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सीएम धामी को सुनने के लिए लोग पहुंचे।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि अभय वर्मा जी ने लक्ष्मी नगर क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं, लेकिन आपदा सरकार ने इस क्षेत्र की उपेक्षा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता इस उपेक्षा का बदला वोट की चोट से दे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) स्वतंत्रता के बाद से देश का संकल्प रहा है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह संकल्प अब पूरा हो...