उच्च शिक्षा में प्रयोगशाला उपकरणों हेतु जारी किये 5.30 करोड़ :धन सिंह रावत
स्वीकृत बजट समय पर खर्च करें अधिकारीः डा. धन सिंह रावत
उच्च शिक्षा में प्रयोगशाला उपकरणों हेतु जारी किये 5.30 करोड़ :धन सिंह रावत
उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों की प्रयोगशालाओं को आधुनिक उपकरणों से लैस करने के दृष्टिगत रू0 5.30 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी की गई है। प्रथम चरण में सूबे के 46 राजकीय महाविद्यालयों को यह धनराशि दी गई है साथ ही सभी प्राचार्यों को समय रहते उपकरणों की खरीद करने के निर्देश भी दिये गये हैं।
सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में वर्चुअल माध्यम से राजकीय महाविद्यालयों में प्रयोगशाला उपकरणों की खरीद हेतु रू0 5 करोड़ 30 लाख की धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी की। यह धनराशि सूबे के 46 महाविद्यालयों को उपलब्ध कराई गई है। जिससे इन महाव...
