मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देश पर उत्तराखंड में आधुनिक शहरी परिवहन का रोडमैप तय, ई-बीआरटीएस, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा कर तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देश पर उत्तराखंड में आधुनिक शहरी परिवहन का रोडमैप तय, ई-बीआरटीएस, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा कर तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रदेश की शहरी परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुगम और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड ई0-बी0आर0टी0एस0 की विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें देहरादून और हरिद्वार सहित ऋषिकेश क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं की प्रगति पर गंभीर मंथन हुआ। बैठक में उत्तराखण्ड मैट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक बृजेश कुमार मिश्रा सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और विभिन्न परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति का प्रस्तुतीकरण किया। सचिव ने स्पष्ट किया कि राज्य सर...