सिर्फ राहत-बचाव नहीं, आपदा से पहले तैयारी पर जोर; धामी सरकार का बदला हुआ आपदा प्रबंधन मॉडल
सिर्फ राहत-बचाव नहीं, आपदा से पहले तैयारी पर जोर; धामी सरकार का बदला हुआ आपदा प्रबंधन मॉडल
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून के कॉरपस फंड के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा की। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, शिक्षाविद्, विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधि तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े संगठन प्रतिभाग कर रहे हैं।
**वैश्विक अनुभवों और सामूहिक प्रयासों का साझा मंच बना उत्तराखंड**
मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के आयोजन को उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि यह आयोजन राज्य को आपदा प्रबंधन, अनुसंधान और वैश्विक सहयोग के...
