आपका देहरादून : शहर में 600 किमी अंडर ग्राउंड हो रही बिजली लाइन
आपका देहरादून : शहर में 600 किमी अंडर ग्राउंड हो रही बिजली लाइन
सिटी को स्मार्ट बनाने के लिए बिजली की लाइन अंडर ग्राउंड करने का काम चल रहा है. अधिकारियों को भूमिगत बिजली लाइन के कार्यों को समयबद्धता और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रख कर तेजी केसाथ पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं. अनिल कुमार एमडी, यूपीसीएल.
राजधानी दून को स्मार्ट बनाने के लिए सभी बिजली लाइनें अंडर ग्राउंड करने का काम शुरू किया गया है. एडीवी परियोजना के तहत ऊर्जा निगम नै कई क्षेत्रों में कार्य शुरू भी कर दिया है. शहरभर में एलटी की करीब 600 किमी से अधिक लाइन अंडरग्राउंड होगी. यूपीसीएल एमडी ने लाइनों को भूमिगत करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि एडीबी वित्त पीषित योजना के तहत दून शहर में 33 केवी की कुल 92 किमी, 11 केवी को कुल 230 किमी और एलटी की कुप्त 608...
