मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए कौशल विकास, आधुनिक आईटीआई, खेल और रोजगार के अवसरों का किया जा रहा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए कौशल विकास, आधुनिक आईटीआई, खेल और रोजगार के अवसरों का किया जा रहा विस्तार
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईआरडीटी सभागार, देहरादून में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित युवा कौशल महोत्सव-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025-26 के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने सहसपुर स्थित स्किल हब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल करने वाले 35 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। साथ ही अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा-2026 के 32 राजकीय आईटीआई टॉपर्स को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने आईटीआई में राज्य स्तरीय प्रवेश प्रक्रिया को...
