Friday, November 13News That Matters

आपका शहर

मुख्यमंत्री धामी की हाई लेवल बैठक, पुलिस अधिकारियों को सख्त चेतावनी

मुख्यमंत्री धामी की हाई लेवल बैठक, पुलिस अधिकारियों को सख्त चेतावनी

आपका शहर
  मुख्यमंत्री धामी की हाई लेवल बैठक, पुलिस अधिकारियों को सख्त चेतावनी   मुख्यमंत्री श्री धामी ने सख्त शब्दों में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिए कि सभी प्रकार के अपराधों पर तत्काल मुकदमे दर्ज किए जाएं और अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उच्च स्तरीय बैठक ले रहे थे । मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से आदतन एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में कानून का भय स्थापित हो और आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें। ...