Wednesday, November 18News That Matters

आपका शहर

डीएम ने लोनिवि को चिन्हित स्थलों पर क्रेस बेरियर लगाने एवं उपलब्ध स्थलों को सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिये

डीएम ने लोनिवि को चिन्हित स्थलों पर क्रेस बेरियर लगाने एवं उपलब्ध स्थलों को सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिये

आपका शहर, उत्तराखंड, देहरादून
  डीएम ने लोनिवि को चिन्हित स्थलों पर क्रेस बेरियर लगाने एवं उपलब्ध स्थलों को सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिये देहरादून (जि.सू.का), जिला प्रशासन के प्रयासों से मसूरी को अब जल्दी जाम से सहूलियत मिलने जा रही है। मसूरी में हाथीपावं एवं क्रिग्रेंग से शटल सेवा संचालन के कार्यों में तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में रेखीय विभाग के आला अधिकारियो की बैठक ली। हाथीपांव से किंग्रेग पार्किंग व जॉर्ज एवरेस्ट को जाने वाली दोनों सड़क पर सुधारिकरण के कार्य कराने तथा क्रेस बैरियर लगाने, चिन्हित स्थान पर स्पेस उपलब्ध करने सहित रूट व स्थलों की साइनेज एवं रूट मैप लगाने के कार्य को 15 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उप जिलाधिकारी, आरटीओ, अधिशासी अधिकारी लोनिवि एवं सीओ मसूरी कार्यों में तेजी लाने हेतु आपसीय समन्यवय बनाते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए...