मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चार वर्षों में उत्तराखंड में हर क्षेत्र में व्यापक सुधार, मजबूत कानून व्यवस्था और विकास के साथ राज्य बना अग्रणी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चार वर्षों में उत्तराखंड में हर क्षेत्र में व्यापक सुधार, मजबूत कानून व्यवस्था और विकास के साथ राज्य बना अग्रणी
उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीते चार वर्षों ने राज्य की विकास यात्रा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। यह दौर केवल योजनाओं की घोषणा का नहीं, बल्कि जमीनी क्रियान्वयन और परिणामों का रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत @2047” के विज़न को साकार करने में उत्तराखण्ड ने खुद को एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया है।
सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना जिसने समान नागरिक संहिता लागू की। इसके साथ ही सशक्त भू-कानून, सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून और नकल विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने शासन व्यवस्था को पारदर्शी और मजबूत बनाया। नकल विरोधी कानून के बाद भर्ती...
