Tuesday, September 8News That Matters

आपका शहर

फर्जी वीडियो से श्रद्धालुओं को भ्रमित करने वालों पर शिकंजा, रुद्रप्रयाग में लगातार केस दर्ज

फर्जी वीडियो से श्रद्धालुओं को भ्रमित करने वालों पर शिकंजा, रुद्रप्रयाग में लगातार केस दर्ज

आपका शहर
  फर्जी वीडियो से श्रद्धालुओं को भ्रमित करने वालों पर शिकंजा, रुद्रप्रयाग में लगातार केस दर्ज   चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित करने वाले तत्वों के विरुद्ध राज्य सरकार ने कार्रवाई और तेज कर दी है। पूर्व में दर्ज प्रकरणों के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग में दो और प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही ऐसे मामलों में अब तक कुल तीन FIR दर्ज की जा चुकी हैं। सोशल मीडिया मॉनीटरिंग के दौरान चिन्हित किए गए कुछ वीडियो एवं रील्स में केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं को लेकर भ्रामक एवं निराधार दावे किए गए। इनमें श्रद्धालुओं को बिना दर्शन लौटाए जाने, 15-15 घंटे तक कतार में खड़े रहने के बावजूद दर्शन न होने, पुलिस व्यवस्था के अभाव तथा अव्यवस्था एवं धक्का-मुक्की जैसी भ्रामक बातें प्रसारित की गईं। वास्तविक स्थिति इसके विपरीत है। प्रशासन द्वा...